PDF को PDF/A में कैसे बदलें?
- PDF चुनें या उसे खींचकर टूल में छोड़ें।
- अपने अभिलेखागार या फ़ाइल जमा करने वाले पोर्टल के लिए ज़रूरी PDF/A मानक चुनें। आम तौर पर संग्रहण के लिए PDF/A-2b चुनें।
- PDF/A में बदलें पर क्लिक करें। टूल चुने हुए प्रोफ़ाइल के हिसाब से तैयार फ़ाइल की जाँच करता है।
- पक्का करें कि डाउनलोड बटन के पास सही PDF/A प्रोफ़ाइल दिख रहा है, फिर संग्रहण की कॉपी सेव करें। आपकी मूल PDF वैसी ही रहती है।
PDF/A क्या है?
PDF/A, PDF के लिए ISO 19005 मानकों का समूह है। इसका उपयोग दस्तावेज़ों को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए किया जाता है। संग्रहण की कॉपी में पेज दिखाने के लिए ज़रूरी संसाधन उसी फ़ाइल में रहते हैं, ताकि पेज समय के साथ एक जैसे दिखें। इससे स्कैन किए गए पत्र, बिल, रिपोर्ट और हस्ताक्षरित कागज़ी दस्तावेज़ों का दृश्य रिकॉर्ड रखा जा सकता है।
कौन-सा PDF/A मानक चुनें?
वही मानक चुनें जिसकी ज़रूरत आपके अभिलेखागार या फ़ाइल जमा करने वाले पोर्टल को है। सामान्य संग्रहण के लिए PDF/A-2b अच्छा विकल्प है। अगर पुराना मानक ज़रूरी हो, तो PDF/A-1b चुनें। दोनों प्रोफ़ाइल स्तर B के हैं, जिसका मकसद पेजों का रूप बनाए रखना है। PDF/A-2b पारदर्शिता का समर्थन करता है। अगर आपका अभिलेखागार इस मानक को स्वीकार करता है, तो पारदर्शी ग्राफ़िक्स या इफ़ेक्ट वाले दस्तावेज़ों के लिए इसे चुनें।
संग्रहण की कॉपी में क्या बदलता है?
टेक्स्ट और वेक्टर ग्राफ़िक्स PDF में बने रहते हैं। आप टेक्स्ट खोज और कॉपी कर सकते हैं और चित्रों को बड़ा करके देख सकते हैं। स्कैन किया गया पेज स्कैन ही रहता है और उसमें पहले से मौजूद खोजने योग्य टेक्स्ट लेयर भी बनी रहती है। कोई फ़ॉन्ट उपलब्ध न हो, तो कनवर्टर उसकी जगह ऐसा फ़ॉन्ट एम्बेड कर सकता है जिसकी अक्षर-चौड़ाई वही हो। चुने गए मानक के हिसाब से रंग बदल सकते हैं या ऐसी सुविधाएँ हट सकती हैं जिनकी अनुमति नहीं है, जैसे JavaScript और कुछ अटैचमेंट। अगर मूल PDF पर डिजिटल हस्ताक्षर हैं, तो उसे अपने पास रखें। PDF बदलने पर मूल हस्ताक्षर की वैधता खत्म हो जाती है।
PDF/A फ़ाइल की जाँच कैसे होती है?
कनवर्टर PDF बदलते समय चुने गए PDF/A प्रोफ़ाइल की जाँच करता है। फिर ब्राउज़र संग्रहण की कॉपी को दोबारा खोलकर PDF/A पहचान, पेजों के आकार और दिशा, और खोजने योग्य टेक्स्ट की जाँच करता है। ये जाँचें सफल होने पर कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं। मानक के अनुपालन की स्वतंत्र रिपोर्ट के लिए veraPDF का इस्तेमाल करें। पूरे काम के दौरान दस्तावेज़ आपके डिवाइस पर ही रहता है।
Acrobat Pro में संग्रहण की कॉपी की जाँच करें
डाउनलोड की गई PDF को Adobe Acrobat Pro में खोलें। PDF/A प्रोफ़ाइल और जाँच का नतीजा देखने के लिए Standards (मानक) पैनल में Verify Conformance (मानक के अनुपालन की जाँच) चुनें। डाउनलोड बटन के पास दिखे प्रोफ़ाइल के हिसाब से जाँचने के लिए All tools → Use print production → Preflight खोलें, उस PDF/A प्रोफ़ाइल का जाँच विकल्प चुनें और Analyze चलाएँ।