लोकल नेटवर्क पर फ़ाइल ट्रांसफ़र

एक ही Wi-Fi या वायर्ड नेटवर्क से जुड़े डिवाइसों के बीच फ़ाइलें और टेक्स्ट भेजें। QR कोड से डिवाइस जोड़ें और बिना सर्वर पर अपलोड किए सीधे ब्राउज़रों के बीच डेटा भेजें।

दोनों डिवाइसों को एक ही Wi-Fi या वायर्ड नेटवर्क से कनेक्ट करें।

लोकल नेटवर्क पर फ़ाइलें कैसे भेजें

दोनों डिवाइसों को एक ही Wi-Fi या वायर्ड नेटवर्क से कनेक्ट करें और दोनों पर लोकल नेटवर्क पर फ़ाइल ट्रांसफ़र टूल खोलें। पहले डिवाइस पर इस डिवाइस से भेजें चुनें। दूसरे डिवाइस पर कैमरा ऐप से न्योते का QR कोड स्कैन करें या उसका लिंक खोलें। दूसरे डिवाइस पर जवाब दिखेगा। पहले डिवाइस पर न्योते वाली स्क्रीन से उसका QR कोड स्कैन करें या वहीं जवाब का कोड पेस्ट करें।

कनेक्शन बन जाने पर दोनों में से किसी भी डिवाइस से फ़ाइल, वेब लिंक या सादा टेक्स्ट भेज सकते हैं। मसलन, लैपटॉप से फ़ोन पर PDF भेजें और उसी कनेक्शन से फ़ोन से कोई पता वापस लैपटॉप पर भेज दें। कोई फ़ाइल चुनें या उसे खींचकर छोड़ें, फिर फ़ाइल भेजें चुनें। जिस डिवाइस पर फ़ाइल या संदेश मिला है, वहाँ फ़ाइल सहेजने के लिए डाउनलोड करें चुनें या संदेश किसी और ऐप में इस्तेमाल करने के लिए टेक्स्ट कॉपी करें चुनें।

आपकी फ़ाइलें और टेक्स्ट कहाँ जाते हैं?

WebRTC डेटा को एन्क्रिप्ट करके सीधे दोनों ब्राउज़रों के बीच भेजता है। कनेक्शन बनाने के लिए न्योते और जवाब की ज़रूरत होती है। इनमें कनेक्शन की जानकारी होती है, इसलिए इन्हें सिर्फ़ उसी व्यक्ति से शेयर करें जिससे आप जुड़ना चाहते हैं। यह टूल किसी सिग्नलिंग सेवा, फ़ाइल अपलोड सर्वर या रिले का इस्तेमाल नहीं करता। ट्रांसफ़र पूरा होने तक दोनों पेज खुले रखें।

अगर दोनों डिवाइस कनेक्ट न हों

गेस्ट Wi-Fi और कुछ दफ़्तरों के नेटवर्क एक ही Wi-Fi से जुड़े डिवाइसों को भी आपस में संपर्क करने से रोकते हैं। ऐसा निजी नेटवर्क आज़माएँ जहाँ डिवाइस एक-दूसरे से कनेक्ट हो सकें। अगर कैमरा इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं, तो किसी मैसेजिंग ऐप या तीसरे डिवाइस से न्योते का लिंक और जवाब का कोड भेजें।

बड़ी फ़ाइलें और बीच में रुके ट्रांसफ़र

टूल फ़ाइल को हिस्सों में भेजता है, हर हिस्से को SHA-256 से जाँचता है और उसे फ़ाइल पाने वाले ब्राउज़र के लोकल स्टोरेज में सहेजता है। आप कितनी बड़ी फ़ाइल पा सकते हैं, यह ब्राउज़र में उपलब्ध स्टोरेज पर निर्भर है। ट्रांसफ़र पूरा होने पर फ़ाइल की कॉपी रखने के लिए उसे डाउनलोड करें।

अगर कनेक्शन टूट जाए, तो दोनों पुराने टैब खुले रखें और डिवाइसों को फिर से जोड़ें। आखिरी जाँचे गए हिस्से से आगे बढ़ने के लिए फ़ाइल ट्रांसफ़र जारी रखें चुनें। फ़ाइल पाने वाले टैब में नया QR कोड टूल के अंदर ही स्कैन करें या उसका लिंक वहीं पेस्ट करें, ताकि पेज खुला रहे।