BibTeX, RIS या CSL JSON कब चुनें?
ऐसा फ़ॉर्मैट चुनें जिसे आपका अगला ऐप इंपोर्ट कर सके।
- BibTeX (
.bib) Overleaf या किसी स्थानीय एडिटर में LaTeX प्रोजेक्ट के लिए एक आम विकल्प है। - RIS (
.ris) किसी डेटाबेस या दूसरे संदर्भ मैनेजर से Zotero या EndNote में संदर्भ ले जाने के काम आता है। - CSL JSON (
.json) में उद्धरण प्रोसेसर और Citation Style Language का डेटा स्वीकार करने वाले दूसरे टूल के लिए संरचित संदर्भ डेटा होता है।
अपने संदर्भों का फ़ॉर्मैट कैसे बदलें और उनकी जाँच कैसे करें?
संदर्भ पेस्ट करें या फ़ाइल खोलें चुनें। इनपुट फ़ॉर्मैट में अपने आप पहचानें चुना रहने दें। अगर फ़ॉर्मैट पहचाना न जाए, तो उसे खुद चुनें। आउटपुट फ़ॉर्मैट चुनें, फिर बदलें और जाँचें चुनें। इसके बाद नतीजा कॉपी करें या फ़ाइल डाउनलोड करें। फ़ॉर्मैट बदलने का काम आपके ब्राउज़र में होता है।
उदाहरण के लिए, Zotero से एक्सपोर्ट की गई RIS फ़ाइल खोलें, BibTeX चुनें और अपने Overleaf प्रोजेक्ट के लिए .bib फ़ाइल डाउनलोड करें। अगर आपके पास सिर्फ़ Word से कॉपी की गई फ़ॉर्मैटेड संदर्भ सूची है, तो पहले उसे बनाने वाले संदर्भ मैनेजर से मूल प्रविष्टियाँ एक्सपोर्ट करें। बदली गई फ़ाइल को Zotero में इंपोर्ट करने के लिए Zotero की इंपोर्ट गाइड देखें।
संभावित डुप्लिकेट का क्या मतलब है?
रिपोर्ट एक ही DOI वाली प्रविष्टियों को साथ रखती है। इसमें doi.org लिंक के रूप में लिखे गए DOI भी शामिल हैं। DOI न मिलने पर टूल शीर्षक, प्रकाशन वर्ष और पहले लेखक के पारिवारिक नाम और व्यक्तिगत नाम के शुरुआती अक्षर से भी प्रविष्टियों का मिलान कर सकता है। प्रविष्टियों के नंबर इनपुट में उनका क्रम दिखाते हैं। एक ही लेख की दो प्रविष्टियाँ रिपोर्ट में कैसे दिखती हैं, यह देखने के लिए उदाहरण लोड करें चुनें। अपने संदर्भ मैनेजर में किसी समूह की प्रविष्टियाँ मिलाने से पहले उसे जाँचें। डाउनलोड की गई फ़ाइल में सभी प्रविष्टियाँ रहती हैं।
कौन-से फ़ील्ड बने रहते हैं?
शीर्षक, लेखक, प्रकाशन वर्ष और DOI जैसे आम फ़ील्ड आम तौर पर दूसरे फ़ॉर्मैट में भी बने रहते हैं। कस्टम फ़ील्ड छूट सकते हैं और एक ही कुंजी दो बार इस्तेमाल होने से बचाने के लिए नई BibTeX फ़ाइल अलग उद्धरण कुंजियाँ दे सकती है। अगर आपको इन विवरणों की ज़रूरत हो, तो मूल एक्सपोर्ट फ़ाइल सँभालकर रखें। मूल फ़ील्ड रखते हुए डुप्लिकेट जाँचने के लिए इनपुट और आउटपुट का फ़ॉर्मैट एक ही चुनें।